RBSE 5th 8th Result 2026 : Rajasthan Board 5th & 8th Result 2026 का इंतजार कर रहे students के लिए बड़ी update सामने आ चुकी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने officially announce कर दिया है कि Class 5th और 8th का Result 24 March 2026 को जारी किया जाएगा।
इस साल लाखों students ने इन exams में participate किया था और अब सभी अपने scorecard का इंतजार कर रहे हैं। Board द्वारा result को online mode में release किया जाएगा, जिसे students आसानी से official website पर जाकर check कर सकते हैं। Students को अपना result देखने के लिए roll number और date of birth enter करना होगा। Result जारी होने के बाद students अपनी digital marksheet download कर सकते हैं और future use के लिए print भी ले सकते हैं।
आज जारी होगा RBSE 5th 8th Result 2026?
RBSE 5th 8th Result 2026 के आधिकारिक अपडेट के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र तुरंत अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे।
यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी छात्रों का एडमिशन समय पर हो सके।
चेक करें रिजल्ट? 5th 8th Class RBSE Result 2026
छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:
इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जाएगा।

ऐसे चेक करें RBSE 5th 8th Result 2026
रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले छात्र शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
RBSE मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
RBSE द्वारा जारी की जाने वाली डिजिटल मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, जिला, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड या डिवीजन, और रिजल्ट (पास/फेल) की जानकारी दी जाती है।
इसके अलावा मार्कशीट पर परीक्षा वर्ष, बोर्ड का नाम और आधिकारिक मुहर व हस्ताक्षर भी शामिल होते हैं।
Quick Update (RBSE 5th 8th Result 2026)
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| बोर्ड | RBSE |
| कक्षाएं | 5वीं & 8वीं |
| रिजल्ट डेट | 24 मार्च 2026 |
| पासिंग मार्क्स | 33% |
| वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
| री-एग्जाम | 45 दिन में |
पासिंग नियम में बड़ा बदलाव RBSE ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए
इस साल RBSE ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां छात्रों को ऑटोमैटिक प्रमोशन मिल जाता था, अब यह सुविधा समाप्त कर दी गई है।
अब छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र इस न्यूनतम अंक को प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे फेल घोषित किया जा सकता है।
हालांकि, बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए यह भी कहा है कि फेल होने वाले छात्रों को 45 दिनों के अंदर पुनः परीक्षा (Re-Exam) देने का मौका दिया जाएगा। इससे छात्र अपना एक साल खराब होने से बचा सकते हैं।
नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी
राजस्थान शिक्षा विभाग 1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। इसी कारण बोर्ड ने कोशिश की है कि रिजल्ट समय से पहले जारी कर दिया जाए।
इससे छात्रों को अगली कक्षा में एडमिशन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी और पूरा शैक्षणिक कैलेंडर समय पर चलेगा।
